सांकरा

सांकरा:युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

 

सांकरा। महासमुंद जिले के सांकरा में एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रूपेश साव (25 वर्ष), निवासी सांकरा, ने सागर यादव, शोभाराम यादव एवं तुषार यादव के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, रूपेश साव की सांकरा में कंप्यूटर की दुकान है। 18 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5:45 बजे वह फॉरेस्ट ऑफिस के सामने अपनी मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था। इसी दौरान सागर यादव, शोभाराम यादव और तुषार यादव मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और उसके खड़े होने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद रूपेश वहां से आगे चला गया, लेकिन आरोप है कि तीनों ने पीछे आकर फिर से गाली-गलौज की और उसका कॉलर पकड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

मारपीट में रूपेश के सिर और बाएं हाथ की कोहनी के पास चोट आने की बात कही गई है। घटना के दौरान गोविंद साहू और अमित जगदल्ला मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने घटना देखी-सुनी और बीच-बचाव किया। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!