बागबाहरा

बागबाहरा:युवती लापता परिजनों की तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

बागबाहरा। ग्राम लमकेनी निवासी 22 वर्षीय युवती मनेश्वरी कमार 10 सितंबर की दोपहर घर से बिना बताए कहीं चली गई। देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद भाई श्रीराम कमार ने जीजा हेमलाल कमार के साथ थाना बागबाहरा पहुंचकर सूचना दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार लापता युवती की ऊंचाई करीब 5 फीट, चेहरा गोल, आंखें काली, रंग सांवला और बाल काले हैं। वह गुलाबी रंग का सलवार एवं सफेद रंग की लैगिंग पहने हुए है। युवती कमार भाषा एवं छत्तीसगढ़ी बोलती है। मामले में गुम इंसान क्रमांक 56/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने युवती के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देशों के तहत आगे की कार्रवाई शुरू की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!