महासुमंद
महासमुंद:अस्पताल गया युवक लौटकर देखा तो पार्किंग से गायब थी बाइक जानिए मामला

महासमुंद। जिला अस्पताल खरोरा के पार्किंग स्थल से अज्ञात चोर ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। रानीपरतेवा, थाना छुरा निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। 17 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे उसने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG04KV8963 को जिला अस्पताल की पार्किंग में खड़ा किया था और अस्पताल के अंदर चला गया।
18 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे वापस पार्किंग में पहुंचने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1





























