विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर शुभा नर्सिंग होम ने दी शुभकामनाएं

सरायपाली। विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर झिलमिला, सरायपाली स्थित शुभा नर्सिंग होम की ओर से एनेस्थीसिया विशेषज्ञों, चिकित्सकों, नर्सों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर मरीजों की सुरक्षित सर्जरी, दर्द रहित उपचार और गंभीर मरीजों की देखभाल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।
शुभा नर्सिंग होम में एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञ डॉ. भागेश्वर पटेल (MBBS, DA एनेस्थीसिया) द्वारा निश्चेतना, क्रिटिकल केयर एवं दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान की जाती हैं। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ सर्जरी के दौरान मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उसकी शारीरिक स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा ऑपरेशन के बाद दर्द को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि एनेस्थीसिया चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण अंग है। आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का योगदान सराहनीय है। गंभीर मरीजों की देखभाल से लेकर जटिल सर्जरी तक, इनकी भूमिका जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण होती है।
शुभा नर्सिंग होम जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला, सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में स्थित है। अस्पताल की ओर से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।
संपर्क नंबर: 9131622029, 8815629039।






























