महासुमंद

तेन्दूकोना :घुरवा के पास ईंट हटाने को लेकर विवाद, दो महिलाओं से मारपीट का आरोप

 

तेन्दूकोना। महासमुंद जिले के तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम दादरगांव में घुरवा के पास रखी ईंटों को हटाने की बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान ईंट के टुकड़े से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें दो महिलाओं को चोटें आई हैं।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 13 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:45 बजे की है। गांव की एक महिला अपनी बड़ी बहू लक्ष्मी यादव और छोटी बहू रोशनी यादव के साथ घर के पीछे कचरा डालने के लिए बने गड्ढे (घुरवा) के पास रखी ईंटों को हटा रही थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पड़ोसी पवन बाई ध्रुव ने उक्त स्थान को अपनी जमीन बताते हुए वहां ईंटें रख दी थीं।

इसी दौरान पवन बाई ध्रुव अपनी मां शांता बाई और बेटों योगेश ध्रुव व धनेश्वर ध्रुव के साथ मौके पर पहुंची। ईंटें हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाली-गलौज के बाद पवन बाई ध्रुव ने ईंट के टुकड़े से मारपीट की, जिससे रोशनी यादव के बाएं हाथ की उंगली और दाएं पैर में घुटने के नीचे चोट आई। वहीं, लक्ष्मी यादव के दाहिने कंधे में चोट लगने की बात कही गई है।

शिकायत के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के पति हेमलाल यादव के साथ भी गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से मारपीट करने की कोशिश की गई।

पीड़िता ने तेन्दूकोना थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की कार्रवाई के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!