बसना
बसना:तालाब के नीचे सांप ने काटा मौत


बसना( काकाखबरीलाल).थाना अंतर्गत ग्राम
तिलकपुर में सांप के काटने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 5 जून को सुबह करीब 9 बजे अमरिका रात्रे पति स्व. शांतिलाल उम्र 40 वर्ष निवासी तिलकपुर को गांव के मुड़ा तालाब के नीचे खेत में जहरीले सांप ने काट लिया। उसे इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
AD#1


























