बसना:देवरी में 18 सितंबर को होगी भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता

बसना। विश्वकर्मा जयंती समिति देवरी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विश्वकर्मा पूजा महोत्सव के अवसर पर इस वर्ष भी डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 18 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे ग्राम देवरी, पोस्ट गढ़फुलझर, तहसील बसना, जिला महासमुंद में होगा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में सामूहिक, युगल एवं एकल डांस के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सामूहिक डांस में प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय 5 हजार एवं तृतीय 3 हजार रुपए रखा गया है। वहीं युगल डांस में प्रथम 5 हजार, द्वितीय 2500 एवं तृतीय 2000 रुपए तथा एकल डांस में प्रथम 3 हजार, द्वितीय 2 हजार एवं तृतीय 1 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माधव साव करेंगे। उपाध्यक्ष विनय भोई, सचिव भोजराज साव, सह सचिव संजय साव एवं कोषाध्यक्ष टोपालाल सिदार हैं। कार्यक्रम के संयोजक डिगांबर डडसेना हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिता का आनंद लेने की अपील की है।






























