सरायपाली

17 सितंबर को जेबी हॉस्पिटल में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सरायपाली। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के जन्मदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को सरायपाली स्थित जेबी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी होंगी।
शिविर में मरीजों के लिए निःशुल्क ओपीडी, लैब टेस्ट, सोनोग्राफी और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति, शिशु रोग, सर्जरी, नेत्र रोग, दंत रोग, हड्डी रोग, रेडियोलॉजी, नाक-कान-गला सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। इसके अलावा आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक भी सेवाएं देंगे।
शिविर में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मेडिकल जांच, दवाइयों एवं ऑपरेशन संबंधी जानकारी और सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!