सरायपाली

सरायपाली : लाखो के अवैध कबाड़ के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली (काकाखबरीलाल). पुलिस अधीक्षक महासमुंद  विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंबुलकर साहू एवं एसडीओपी सरायपाली श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था इसी क्रम में थाना प्रभारी सरायपाली आशीष वासनिक द्वारा हमराह स्टाफ रवाना होकर दिनांक 28/06/2022 को रात्रि नेशनल हाईवे 53 रोड पर उड़ीसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान उड़ीसा की ओर से आ रही वाहन ट्रक क्रमांक यूपी 63 AT 1637 को रोककर वाहन चालक एवं परिचालक से ट्रक में लोड सामान के संबंध में पूछताछ किया गया जो ट्रक में लोहे का कबाड़ समान होना बताया जिसे चेक किया गया वाहन के चालक एवम परिचालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) रामदयाल यादव पिता नाथूराम यादव उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम मूंगवारी थाना गुलगंज जिला छतरपुर मध्य प्रदेश(2) भैयालाल विश्वकर्मा पिता मनुलाल विश्वकर्मा उम्र 49 साल साकिन ग्राम मूंगवारी थाना गुलगंज जिला छतरपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला बताएं जिसे उस लोहे के कबाड़ के सामान को रखने वा परिवहन करने के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत करने बोला गया जो वैध कागजात नहीं होना बताएं वैध कागजात पेश ना कर पाने पर अवैध कबाड़ का सामान व ट्रक समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया उक्त आरोपी का कृत्य अपराध धारा 41(1+4)crpc 379 ipc का पाए जाने से आरोपीयो को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में इस्तगासा क्रमांक 12/2022 , 41(1+4) 379 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया संपूर्ण कार्यवाही में एसआई विनोद नेताम प्रधान आरक्षक दिनेश बुढेक मोहन साहू सरफुद्दीन अंसारी राकेश सांडिल्य उमेश्वर मरकाम समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा

जप्त =(1) लोहे का कबाड़ सामान 29000 kg उनतीस हजार किलोग्राम  कीमती 15,95000 पंद्रा लाख पंचानवे हजार   रूपए वाहन ट्रक क्र.Up 63 AT 1637 कीमती 2000000 रूपए बीस लाख रुपए जुमला कीमती 3595000 रूपये पैतीश लाख पंचानबे हजार

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!