सरायपाली
सरायपाली : क्लिनिक के बाहर खड़ी मोटर साइकिल चोरी

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में जितेन्द्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 01/12/2022 को उनके मां की तबियत खराब था तो ईलाज कराने बलौदा के संजीवनी क्लिनिक में उनके मोटर सायकल CG 06 GG 6171 passion pro से बिठाकर लाया था उक्त मोटर सायकल को संजीवनी क्लिनिक बलौदा के सामने खडा कर चाबी अपने पास रखकर मां की ईलाज कराने संजीवनी क्लिनिक के अंदर गया था मां कि ईलाज करा रहा था लगभग दोपहर 16:00 बजे क्लिनिक से बाहर आकर देखा तो नहीं मिला मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 6171 passion pro आसमानी कलर के कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था किमती लगभग 30,000 रूपये है आसपास, और कई जगहो पर पता तलाश कर खोजबीन किए पता नहीं चला पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1





























