सरायपाली

स्व. गनपत राय अग्रवाल की स्मृति में पंच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन, शारदा इलेवन रही विजेता

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। स्थानीय हाई स्कूल ग्राउंड में दिनांक 17 से 21 जनवरी तक किया गया जिसमें 24 टीमों ने हिस्सा लियाl इस प्रतियोगिता का आयोजन लक्ष्मीनारायण अग्रवाल द्वारा कराया गया जो कि स्वर्गीय गनपत राय अग्रवाल के पुत्र हैंl
इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला शारदा 11 एवं आयोजक टीम के बीच खेला गया जिसमें शारदा 11 विजयी रही। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज प्रमोद साहू, सर्वश्रेष्ठ बॉलर हरीश भोई, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर मानस सेठ, सर्वश्रेष्ठ फील्डर भवानी शंकर, मैन ऑफ द सीरीज दुष्यंत प्रधान एवं फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच कृष्णा यादव रहेl
इस आयोजन में विष्णु मिश्रा, कोच अजीत प्रधान, नवीन साहू, विकास सिंह, सुनील ठाकुर, जीतू , मॉर्निंग क्रिकेट क्लब, हाई स्कूल क्रिकेट एवं फुटबॉल संघ, बॉस 11 टीम, गोलू, राहुल अग्रवाल, नवीन भैया का विशेष सहयोग रहाl
टूर्नामेंट के समापन समारोह में सरायपाली के विधायक किस्मत लाल नंद , विशिष्ट अतिथि अमृतलाल पटेल, मुकेश अग्रवाल, मदन लाल अग्रवाल, महेंद्र बाग, जयंत चौधरी, रामनारायण आदित्य एवं छापड़िया परिवार से मिथिलेश, शैलेंद्र, मुकेश, प्रदीप, गुंजन अग्रवाल उपस्थित रहेl
मंच संचालन लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने किया एवं विधायक महोदय से हाई स्कूल ग्राउंड के रखरखाव, शेड निर्माण एवं हाई मास्क लाइट के लिए अपनी मांग रखी जिसके लिए विधायक नंद एवं अमृतलाल पटेल ने आश्वासन भी दिया, अथितियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आने वाले साल में इससे भव्य आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!