रामअवतार हॉस्पिटल सरायपाली में सोनोग्राफी जांच शिविर आयोजित: कन्या भ्रूण संरक्षण के तहत मिली विशेष छूट

काकाखबरीलाल@ सरायपाली। क्षेत्र के प्रतिष्ठित रामअवतार हॉस्पिटल, सरायपाली में बुधवार को ‘कन्या भ्रूण संरक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल द्वारा महिलाओं की सोनोग्राफी जांच की गई।
अस्पताल प्रबंधन ने कन्या भ्रूण संरक्षण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस शिविर में सोनोग्राफी जांच शुल्क पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की। बुधवार को आयोजित इस शिविर में नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में गर्भवती एवं अन्य महिलाएं जांच कराने पहुंचीं।
डॉ. संजय अग्रवाल ने महिलाओं का परीक्षण करते हुए उन्हें गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, सही पोषण और देखभाल से जुड़ी आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। साथ ही समाज में कन्या भ्रूण संरक्षण और ‘बेटी बचाओ’ के प्रति जागरूकता लाने पर बल दिया। रियायती दर पर उच्च स्तरीय जांच सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की।






























