सरायपाली

सरायपाली: बहुभाषा के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन सामग्री से नवाचार

 सरायपाली( काकाखबरीलाल).शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी, संकुल केंदुढ़ार में बहुभाषा के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन सामग्री (सब्जी) से नवाचारी गतिविधियां की गईं। जिसमें कक्षा पांचवीं और चौथी के छात्र , छात्राएं बड़े उत्साह से शामिल हुए , इस गतिविधि में सभी बच्चों में किसी एक सब्जी पर तीन भाषाओं में नाम बताए एवं उस सब्जी में कौन से विटामिन पाया जाता है, उसको भी बताया गया। इसमें कक्षा पांचवीं से मोहित पटेल ने मटर , नरेंद्र दास ने फूलगोभी ,ओमप्रकाश पटेल ने प्याज, समीर पटेल ने हरी मिर्च ,कुसुम बाघ ने पत्ता गोभी ,कुमकुम पटेल ने लौकी ,निर्मला पटेल ने कद्दू, नम्रता पटेल ने बैंगन ,पूर्णिमा पटेल ने प्याज, एवं कक्षा चौथी से लक्ष्य दास ने मूली,रितिका पटेल ने भिंडी ,रेणुका पटेल ने आलू ,हिना पटेल ने टमाटर के बारे में बताया। इस नवाचारी गतिविधि क्रमबद्ध तरीके से करने संकुल समन्वयक श्री देवानंद नायक जी , संकुल प्रभारी अशोक साहू जी , प्रधान पाठक फुलजेंस लकड़ा सर जी का विशेष स्थान रहा। इस गतिविधि को शुरुआत से अंत तक करवाने में कक्षा अध्यापिका सिल्विया बाघ का विशेष योगदान रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!