सरायपाली:स्टाफ क्वाटर में चोरों ने बोला धावा ले उडे़ कीमती जेवरात सहित नगदी रकम

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अस्पताल परिसर स्टाफ क्वाटर में चोरी का मामला सामने आया है।शीतल सिंह ने पुलिस को बताई कि वह सामु. स्वा.केन्द्र सरायपाली अस्पताल परिसर स्टाफ क्वाटर में निवास करती है। दिनांक 15/05/25 के सुबह करीब 07:30 बजे अपने घर पारिवारिक कार्यक्रम में गई थी। दिनांक 16/05/25 को सुबह 08.30 बजे दूरभाष के माध्यम से लक्ष्मीकांत लहरे सूचना दिये कि आपके घर के दरवाजा का कुण्डी टूटा हुआ है। तत्काल फिर घर कटघोरा जिला कोरबा से वापसी सरायपाली लगभग 02.30 बजे तक पहुंची। घर में दरवाजे की सभी कुण्डी टूटी हुई थी व आलमारी खुला हुआ था सभी आलमारी के लॉकर टुटे हुऐ थे। सामान सारा बिखरा हुआ था। लॉकर व अलमारी से गहने व नकद पैसे नही थे जिसका विवरण इस प्रकार है (01) पुराना इस्तेमाली सोने का दो लटकन, एक टाप्स कुल 3 जोडी कान का , नाक की चार फूली कुल वजनी डेढ तोला कीमती करीब 25000 रूपये (02) पुराना इस्तेमाली पायल (चांदी का)- 3 जोडी (दो जोडी पतला एक जोडी मोटा कुल लगभग -200 ग्राम) कीमती करीब 12000 रूपये (3) नगदी रकम 25000 रू नही थे पुलिस ने 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























