महासमुंद:गाली गलौच कर चाकू से मारपीट

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौच कर चाकू से मारपीट का मामला सामने आया है। गंजाधर देवार ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 21 गुरूघासीदास वार्ड महासमुंद का निवासी है कक्षा 05वी तक पढा है, रोजी मजदुरी का काम करता है। कि दिनांक 17/05/2025 को शाम 05 बजे ग्राम शेर अपने निजी काम से गया था, बडा लडका हरिश देवार रात करीब 07/30 बजे फोन कर बताया कि रात करीब 07 बजे गुरूघासीदास वार्ड महासमुंद बोर गली कालीरात्रि मंदिर के पास भाई उमीद कुमार देवार को हरिश स्वीपर पुरानी विवाद की बातो को लेकर गाली गलौच कर चाकू से मारपीट कर किया है जिससे भाई उमीद कुमार देवार के पेट में चाकू लगा है खुन निकल रहा है बताया, तब तत्काल महासमुंद आया, देखा कि बेटा उमीद कुमार देवार को मोहल्ला के लोग व बडा बेटा हरिश देवार थाना महासमुंद लेकर आये थे, अपने बेटे उमीद कुमार देवार को देख कर उससे पुछा कि यह चोट कैसे लगा है तब बेटा उमीद कुमार बताया कि हरिश स्वीपर मोहल्ले के लडकों से विवाद कर रहा था जिसे बीच बचाव करने आया तो वह देख कर पुरानी विवाद की बातो को लेकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारने लगा तब अपना बीच बचाव किया उसी समय हरिश स्वीपर के द्वारा अपने जेब मे रखे चाकू निकाल कर हत्याा करने की नितय से प्राण घातक हमला कर चोट पहुचाया है, जिसके कारण पेट से खुन निकल रहा है , लडके को चाकू के वार से अधिक चोट लगने के कारण तुरंत जिला अस्पताल महासमुंद उपचार हेतु लेकर गया, वहा से लडके को रिफर करने पर अपने लडके का ईलाज हेतु आदित्य अस्पताल महासमुंद में लाकर भर्ती किया पुलिस ने109(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















