बसना

अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में 10 सितम्बर  को मनोचिकित्सा एवं नशामुक्ति विशेषज्ञ देंगे परामर्श

बसना। मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए 10 सितम्बर को बसना में विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में मनोचिकित्सा एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी मरीजों को परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराएंगे।
शिविर में डिप्रेशन, ओसीडी, आत्महत्या के विचार, सिजोफ्रेनिया, याददाश्त कमजोर होना, हिस्टीरिया, दौरे, मिर्गी, सिरदर्द, नींद न आना, अत्यधिक चिंता, तनाव, घबराहट एवं डर जैसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों में जिद्दीपन, अत्यधिक चंचलता, बिस्तर में पेशाब करना तथा पढ़ाई में कमजोरी जैसी समस्याओं के लिए भी परामर्श दिया जाएगा।
विशेषज्ञ द्वारा सेक्स संबंधी समस्याओं के साथ शराब, स्मैक, हेरोइन, अफीम, भांग, चरस, गांजा, गोलियां, सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू आदि विभिन्न प्रकार के नशे की लत से मुक्ति के लिए भी उपचार एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। मानसिक तनाव, उदासी, स्वभाव में चिड़चिड़ापन, नींद की समस्या, गुस्सा, डर, आवाजें सुनाई देना तथा किसी काम को बार-बार करने जैसी परेशानियों के लिए भी विशेषज्ञ से सलाह ली जा सकेगी।
शिविर के दौरान फैमिली काउंसिलिंग, मैरिज काउंसिलिंग, चाइल्ड एंड गाइडेंस काउंसिलिंग तथा एजुकेशनल मोटिवेशनल काउंसिलिंग की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
शिविर  10 सितम्बर  2026, गुरुवार को 10 बजे से  आयोजित होगा। इच्छुक मरीज अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं। संपर्क के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 नंबर जारी किए गए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!