बसना

7 मार्च को अघरिया धाम का भूमि पूजन करने पहुचेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पैता में होगा भव्य आयोजन।

रामकुमार नायक,बसना- अघरिया समाज के ईष्टदेव श्रीकृष्ण की कृपा से सही दिशा में सकारात्मक चर्चा होने के पश्चात सपना-साकार होने की दिशा में अग्रसर है। अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति रायगढ़ के तत्वाधान में आगामी दिनांक 7 मार्च गुरुवार को 11:30 बजे महासमुंद जिले के बसना समीप ग्राम पैता में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का सम्मान समारोह एवं अघरिया धाम भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित होने वाला है,कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल जी,राज्य सभा सांसद-श्रीमती छाया वर्मा जी,महासमुंद सांसद-चन्दूलाल साहू जी,रायगढ़ विधायक- प्रकाश नायक जी,बसना विधायक-राजा देवेंद्र बहादुर सिंह जी,खल्लारी विधायक-द्वारिकाधीश यादव जी,महासमुंद विधायक-विनोद चंद्राकर जी,सरायपाली विधायक-किस्मत लाल नंद जी,अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति अध्यक्ष-प्रेमशंकर पटेल जी(कार्यक्रम अध्यक्ष),पूर्व मंत्री-डॉ शक्राजीत नायक,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उड़ीसा-श्री किशोर चंद्र पटेल,पूर्व विधायक-डॉ जवाहर नायक,पूर्व विधायक-त्रिलोचन पटेल,पूर्व विधायक सुंदरगढ़-श्रीमती सुषमा शंकर्षण नायक,पूर्व संसदीय सचिव-श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, केंद्रीय संयोजक-रामानुज पटेल,जिला पंचायत महासमुंद अध्यक्ष-श्रीमती अनिता पटेल,जिला पंचायत रायगढ़ उपाध्यक्ष-नरेश पटेल,जिला पंचायत महासमुंद सदस्य उषा अमर सिंह, जिला पंचायत रायगढ़ सदस्य-उषा नमो पटेल,जिला पंचायत महासमुंद सदस्य-लक्ष्मण पटेल,जिला पंचायत सदस्य रायगढ़-द्रोपदी अवध पटेल,जिला पंचायत सदस्य महासमुंद फूलकुमारी नायक,जिला पंचायत सदस्य रायगढ़-धनकुमारी चौधरी, जिला पंचायत सदस्य जांजगीर चाम्पा-श्री पीताम्बर पटेल समेत बसना, पिथौरा, सांकरा, सरायपाली, बागबाहरा, महासमुंद, देवरी,सोनाखान के सैकड़ों की संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहेंगे।

अखिल भारतीय अघरिया समाज बसना ब्लॉक अध्यक्ष-श्री गोपाल नायक जी से बातचीत पर मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पैता ग्राम में निवासरत समाज के 30 परिवारों द्वारा 11 एकड़ भूमि अघरिया धाम के लिए अखिल भारतीय अघरिया समाज केन्द्रीय समिति को दान में देने हेतु स्टाम्प पर लिखकर दिया गया है,साथ ही समाज के सैकड़ों दान दाताओं द्वारा धन राशि एवं उपयोगी सामग्री दान में दिया गया है, अघरिया धाम के निर्माण को लेकर क्षेत्रीय समाजिक बन्धुओं में ख़ुशी एवं उत्साह का माहौल बना है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!