महासमुंद

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने विधायक व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्ट नंदकिशोर अग्रवाल

काकाखबरीलाल,पिथौरा । छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला संगठन ने खल्लारी विधायक एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा) को भुरकोनी अस्पताल विवाद मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। तथा कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाए जाने की चेतावनी दी गई है।

ज्ञातब्य हो कि गत 26 फरवरी की रात एक दुर्घटनाग्रस्त ब्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाने को लेकर अस्पताल परिसर में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी तथा मरीज को स्वास्थ्य सुविधा दिलाए जाने हेतु मदद के लिए पहुंचे ग्राम के सरपंच संजय अग्रवाल, पत्रकार मनोहर साहू व पीड़ित के परिजनों के साथ अस्पताल में पदस्थ सहायक चिकित्सक ‌एवं स्टाफ नर्स तथा गांव के ही दो युवकों द्वारा विवाद करते हुए बिना ईलाज किए भगा दिया गया तथा पदस्थ चिकित्सक द्वारा देर रात बुंदेली चौकी में पत्रकार एवं सरपंच के विरूद्ध झूठा ‌एवं बेबुनियाद आरोप लगाते हुए आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

इस मामले को लेकर आज श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला संगठन के नेतृत्व में प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा की उपस्थिति तथा जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन पिथौरा में किया गया। जिसमें पिथौरा सहित बसना, सराईपाली, बागबाहरा, महासमुंद ब्लाक के पत्रकारगण उपस्थित थे। बैठक में मामले को गंभीरता से लेते हुए संघ के सदस्यों ने पत्रकार पर किए गए इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव लाया गया वहीं घटना में शामिल लोगों के विरूद्ध कठोर एवं दंडात्मक कार्यवाही किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। वहीं शीघ्र कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में आंदोलन किए जाने का भी निर्णय लिया गया है।

बैठक समाप्ति पश्चात मौजूद सभी पत्रकारों ने खल्लारी के विधायक द्वारिकधीश यादव को स्थानीय एन एच विश्राम गृह में कार्यवाही कराए जाने का मांग पत्र सौंपा गया। इसी के साथ स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी (रा) बीसी ईक्का को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की गई।

इस अ‌वसर पर प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा, जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, जिला महासचिव जनाब खान, राजेंद्र सिन्हा, भगवान दास अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, प्रकाश सिन्हा, लोकू चंद्राकर, रवि सेन, सुरेश गुप्ता, मनोहर साहू, धीरज लोखंडे, नंदकिशोर अग्रवाल, रमेश सिन्हा, राजेश मिश्रा, महेश हरपाल, मनिंदर सलूजा, विजय गुप्ता, शीत गुप्ता, मनहरण सोनवानी, मनमीत छाबड़ा, राजेश बंसल, सुरेंद्र पांडे, आशीष शर्मा, आनंद अग्रवाल, संदीप सेन, सोनू सेन सहित जिले भर के पत्रकार गण उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!