बसना : 108 कर्मी का बाईक चोरी मामला दर्ज

बसना ( काकाखबरीलाल). ललित चन्द्राकर ने बसना आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मोखा थाना कोमाखान में रहता है , बसना एम्बुलेंस 108 में संविदा कर्मी EMT के पद पर कार्यरत हैं । दिनांक 29.06.2022 को वे सुबह 08.00 बजे अपने मो0सा0 एच एफ डिलक्स वाहन क्रं0 CG 06 GN 8814 को पुराना नगर पंयात बस स्टैण्ड के पास खडा किया किए और एम्बुलेंस 108 वाहन में रिफर पेसेंट लेकर महासमुंद गया था कि दिनांक 30.06.2022 को रात्रि करीब 01.40 बजे वापस नगर पंचायत बस स्टैण्ड बसना अपने गाडी के पास गया तो मेरा मोटर सायकल डिलक्स वाहन क्रं0 CG 06 GN 8814 वहां पर नहीं था जिसका आस पास पता तलाश किये तो कोई पता नहीं चला । मोटर सायकल डिलक्स वाहन क्रं0 CG 06 GN 8814 इंजन नंबर HA11ENJGM00053 चेचिस नंबर MBLHAW020JGM00086 कीमती करीब 30,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
































