बसनासरायपाली

चौहान सेना का हुआ विस्तार,सरायपाली क्षेत्र के युवाओं ने ली सदस्यता

सरायपाली (काकाखबरीलाल)। चौहान सेना छग के समाजसेवी कार्यों एवं क्षेत्र में चलाए जा रहे सामाजिक गतिविधियों से प्रभावित होकर सराईपाली क्षेत्र के युवाओं ने चौहान सेना संस्थापक श्री शशिकांत चौहान और प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती चातुरी नंद के मार्गदर्शन में चौहान सेना की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद ने सदस्यों को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए छोटे सजापाली पोस्ट सराईपाली से बहादुर सिंह चौहान को सरायपाली ब्लॉक का ब्लॉक उप सेनानायक तथा सुर्खी बाई चौहान को ग्राम छोटे सजापाली का ग्राम उप सेनानायिका तथा श्रीमती सुकमोती चौहान को ग्राम सेनानायिका छोटे सजापाली बनाया गया है। श्री रामानुज चौहान को छोटे राजा पाली से ग्राम सेनानायक बनाया गया है, तथा लोकेश कुमार चौहान ने भी छत्तीसगढ़ चौहान सेना की सदस्यता ली।

इसके साथ ही ग्राम बरिहा पाली मौका पुटका से उत्तम कुमार चौहान को ग्राम सेनानायक तथा ग्राम जोगनी पाली से युगल किशोर चौहान को ग्राम सेनानायक बनाया गया है।
ग्राम जोगनी पाली से अनिल कुमार चौहान सुनील चौहान तथा गुलाब चौहान और मिलाप चौहान ने सदस्यता ग्रहण की।

ग्राम लुका पारा से लिंगराज चौहान को ग्राम सेनानायक एवं ग्राम काशीपाली से मायाराम चौहान को ग्राम सेनानायक नियुक्त किया गया है।
ग्राम भीखा पाली से श्रीराम चौहान को ग्राम सेनानायक बनाया गया है!
ग्राम रिमजी से श्रीमती उत्तरा चौहान को ग्राम सेना नायिका तथा श्री रोहित चौहान को ग्राम सेनानायक रिमजी बनाया गया है।
ग्राम रिमजी से ही रोशन चौहान तरुण चौहान देवराज सिंह चौहान शेखर चौहान आदि ने चौहान सेना की सदस्यता ली।
ग्राम कनकेबा से अश्विन चौहान को ग्राम सेनानायक बनाया गया तथा श्रीमती कांति चौहान को ग्राम सेना नायिका कनकेबा बनाया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!