सरायपाली
सरायपाली जनपद अंतर्गत 3568 मजदूरों की हुई घर वापसी

सरायपाली (काकाखबरीलाल).लांकडाऊन के कारण अन्य राज्यों में फंसे मजदूर प्रतिदिन अपने गाँव कि ओर लौट रहे हैं. सरायपाली क्षेत्र के 107 पंचायतों में प्राथमिक शाला, हाईस्कूल, इन सभी जगह को क्वारेटाईन सेंटर बनाया गया है.जिस गाँव में प्रवासी मजदूर की संख्या ज्यादा है वहां ज्यादा क्वारेटाईन सेंटर बनाया गया है. सभी क्वारेटाईन सेंटर में सचिव और कोटवार की ड्यूटी लगाई गई है. अन्य राज्यों से आये मजदूरों की जानकारी जनपद को प्रदान किया जा रहा है.जानकारी के अनुसार सरायपाली में 107 पंचायत में बनाये गए क्वारेटाईन सेंटर वर्तमान में 1589 मजदूर ठहरे हुए है, जिसमें 983 पुरुष 600 महिला है. वही क्वारेटाईन की अवधि पुरी कर चुके मजदूरों की संख्या 1979 है.जिसमें 1094 पुरुष 885 महिला है.इस प्रकार अन्य प्रदेशों से कुल 3568 मजदूर क्वारेटाईन सेंटर में आ चुके हैं.
AD#1





























