सरायपाली

बलौदा:बिक्री के लिए ले जा रहा था महुआ शराब पुलिस ने यूवक को दबोचा

बलौदा। थाना बलौदा पुलिस ने ग्राम कनपला से बांध जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए बिक्री के लिए ले जाई जा रही 4.5 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को थाना बलौदा में पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षक राकेश दिव्य हमराह नव आरक्षक के साथ जुर्म-जरायम पतासाजी के लिए निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कनपला से बांध जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है।
सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गजानंद जगत (36 वर्ष), निवासी ग्राम कनपला, थाना बलौदा, जिला महासमुंद बताया। उसके पास रखी प्लास्टिक की पारदर्शी झिल्ली की जांच करने पर उसमें 4.5 लीटर महुआ शराब मिली, जिसकी कीमत 900 रुपये आंकी गई।
शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने गवाहों के समक्ष शराब जब्त कर सीलबंद किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई। मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!