सिंघोड़ा :मंदिर दर्शन कर लौट रहे युवकों से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

सिंघोड़ा। महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में रूद्रेश्वरी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दो दोस्तों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 18 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे की है। शिकायतकर्ता पुष्पेन्द्र भोई (20 वर्ष), निवासी ग्राम रूढ़ा, अपने दोस्त सुदाम सिदार के साथ सिंघोड़ा स्थित रूद्रेश्वरी मंदिर में दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद दोनों घर लौटने के लिए मंदिर की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान सिंघोड़ा निवासी भुपेन्द्र जेरी और धनीराम रात्रे ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों तथा हाथ में पहने कड़े से मारपीट की।
शिकायत के मुताबिक, मारपीट में पुष्पेन्द्र भोई और उसके दोस्त सुदाम सिदार के सिर में चोट आई है। मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।






























