सिंघोडा

नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 3 नवंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर, ओपीडी और लैब टेस्ट पर मिलेगी 50 प्रतिशत छूट

सरायपाली। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवाराकुटा, सरायपाली में 3 नवंबर 2026, मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान मरीजों को ओपीडी परामर्श एवं विभिन्न लैब जांचों पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इनमें सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट), आरएफटी (किडनी की जांच), एलएफटी (लिवर की जांच), रैंडम ब्लड शुगर, थायराइड जांच (टीएसएच), ब्लड शुगर टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड ग्रुप, आरए फैक्टर, एचबीए1सी, ईएसआर तथा सिकल सेल स्क्रीनिंग जैसी जांच शामिल हैं।
इस शिविर का उद्देश्य बीमारियों की समय पर पहचान कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से संभावित बीमारियों का पता लगाने और गंभीर जटिलताओं से बचाव में मदद मिल सकती है।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।
संपर्क एवं जानकारी: 9244284383, 7828455311
स्थान: नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवाराकुटा, सरायपाली।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!