सिंघोडा
सिघोडा:गोठान से सोलर सिस्टम हुआ पार




सिघोडा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गोठान से सोलर सिस्टम का सामान चोरी का मामला दर्ज किया गया है। रेशमलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि ग्राम पंचायत रूढा के गोठान मे क्रेडा विभाग द्वारा सोलर पंप स्थापित किया गया था जिसमे से 8 नग (01) पेनल 32000 रूपये (02) केबल 200 मीटर, 2000 रूपये (03) कन्ट्रोलर 15000 रूपये, (04) पाईप 200 फीट, 4000 रूपये कुल योग 53000 तिरपन हजार रूपये का सामग्री को अज्ञात चोर द्वारा 14/11/2024 की रात को चुरा लिया गया। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1


























