पटेवा:ट्रेक्टर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मारी ठोकर मामला दर्ज



पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रेक्टर चालक द्वारा ट्रेक्टर को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पैदल घर जा रहे दो लोगों को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।कमल साहू ने पुलिस को बताया कि वह श्यामनगर झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है । रोजी मजदूरी काम करता है । कक्षा पांचवी तक पढा लिखा है । दिनांक 03/03/2025 को पत्नि पूजा साहू, पुत्री मायरा साहू के साथ गांव के तालाब से वापस घर पैदल आ रही थी कि दोपहर करीबन 01.30 बजे घर के ही सामने पहुंची थी कि सामने से आ रही ट्रेक्टर क्रमांक CG 08 AB 8082 के चालक द्वारा ट्रेक्टर को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पत्नि पूजा साहू एवं पुत्री मायरा साहू को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे पत्नि के बांया पैर व शरीर के अन्य हिस्सो में चोटे आई है एवं पुत्री मायरा साहू के सिर में चोट आई है, जिन्हे ईलाज हेतु सियाराम हास्पिटल झलप में भर्ती कराये है । घटना को श्यामरतन सागर व आसपास के लोग देखे है । पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















