पटेवा

पटेवा: बनपचरी से घर से निकली किशोरी, 15 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग जानिए डिटेल्स

पटेवा। ग्राम बनपचरी से 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता भारत खड़िया ने थाना पटेवा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे किशोरी घर से शौच करने जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 15 सितंबर तक तलाश करने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका।
पिता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 57/2026 दर्ज किया है। वहीं नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!