सिंघोड़ा :घर के सामने युवक से मारपीट, डंडे से हमला कर दी जान से मारने की धमकी जानिए पुरा मामला

सिंघोड़ा। ग्राम पैकिन में एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का और डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पैकिन निवासी किशन पटेल (19) ने 15 सितंबर को थाना सिंघोड़ा में लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 14 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर के सामने दोस्त शोभित भोई और महेश बरिहा के साथ बैठा था। इसी दौरान गांव का कुलमणि यादव मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। किशन द्वारा पूछे जाने पर कि वह कहां से आ रहा है, आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथ-मुक्का और डंडे से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में किशन के दाहिने हाथ की कोहनी में चोट आई।
शिकायत के आधार पर थाना सिंघोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।





























