पटेवा

पटेवा: आज तुम लोगों को जान सहित मार दूंगा कहते पत्थर के टुकड़े से किया वार जानिए मामला

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पत्थर के टुकड़े से मारपीट का मामला सामने आया है। तिजिया बाई यादव  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम गोंगल में रहती है खेती किसानी का काम करती है पढी लिखी नहीं है, दिनांक 16/05/2021 के दोपहर करीबन 03/00 बजे अपने घर के सामने स्थित पानी टंकी में पानी भरने गयी थी उसी समय ग्राम गोंगल निवासी होरीलाल धृतलहरे बेटा रोशन यादव को गाली गलौच करते आ रहा  था जिसे  मना करने पर तुम कौन होती हो मना करने वाले कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर धक्का देकर जमीन में गिरा दिया और आज तुम लोगों को जान सहित मार दूंगा कहकर धमकी देते हुए पास में पडे पत्थर के टुकडा को उठाकर  दाहिने हाथ को मार दिया जिससे  दाहिने हाथ के हथेली व अंगूठा में चोंट आकर खून निकल रहा है बीच बचाव करने आये बेटा रोशन यादव को भी होरी लाल धृतलहरे गाली गलौच कर धक्का देकर गिरा दिया जिससे रोशन यादव के सिर के पीछे में चोंट आया है। घटना को गांव के तिजिया ध्रुव, होता साहू, अरूण पटेल, पूनम ध्रुव देखे सुने हैं।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!