पटेवा

पटेवा:पुलिया के पास घात लगाकर हमला, तीन लोगों से मारपीट; पांच आरोपियों पर केस दर्ज

पटेवा। ग्राम रामाडबरी निवासी समारू सोनटके ने थाना पटेवा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2 जून 2026 को गांव के कुछ लोगों द्वारा उनके परिवार के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराने के बाद वे अपनी पत्नी सीताबाई सोनटके और बेटे किशन सोनटके के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार, रात करीब 12:40 बजे बावनकेरा से रामाडबरी जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि वहां पहले से छिपे बैठे शंकर सोनटके, नरेन्द्र सोनटके, आशाराम सोनटके, ओमप्रकाश डहरिया और गजानंद मन्नाडे ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

समारू सोनटके का आरोप है कि शंकर सोनटके ने लकड़ी के डंडे से उनके सिर और बाएं पैर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई और खून निकलने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे किशन सोनटके और पत्नी सीताबाई सोनटके के साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौज और हाथापाई की।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में सीताबाई सोनटके, किशन सोनटके, कौशल बंजारे और देवकरण डहरिया के नाम बताए गए हैं।

पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 191(2), 296 और 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!