पटेवा

पटेवा :छज्जा तोड़ने के विवाद में महिला से मारपीट, मामला दर्ज

पटेवा। ग्राम चौकबेडा निवासी बबली पुरेना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह खेती-किसानी एवं मजदूरी का कार्य करती हैं। उनके अनुसार 3 जून 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे वह अपने घर में थीं। इसी दौरान गांव के हरेश कुर्रे और केवल कुर्रे उनके घर पहुंचे तथा घर के छज्जे को तोड़ने लगे।

बबली पुरेना ने जब छज्जा तोड़ने का कारण पूछा, तो दोनों आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनके बाल पकड़कर खींचे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना में उनके हाथ, पैर, गले और कान में चोट आने तथा दर्द होने की बात कही गई है।

पीड़िता ने बताया कि घटना को उनकी बेटी सिध्दी पुरेना ने देखा और सुना। इसी दौरान गांव के केशव कोसले भी मौके पर पहुंचे और कथित रूप से धमकी देते हुए कहा कि उन्हें गांव में नहीं रहने देंगे तथा उनकी गाड़ी जला देंगे।

घटना के बाद बबली पुरेना ने अपने ससुर बिसनाथ पुरेना को फोन कर पूरी जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!