पटेवा: पेड़ काटने की बात पर मारपीट जानिए मामला

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पेड काटने की बात को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।नागेश निराला ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम छिंदौली थाना पटेवा की निवासी है कक्षा 09 वी तक पढा लिखा है, दिनांक 15/05/2026 के सुबह करीबन 06/00 बजे अपने घर बियारा बाडी में गया था तो देखा की जग्गु टोन्ड्रे के बियारा में लगे जाम का पेड रात के आधी तूफान से टुट कर मेरे घर बाडी मे लगे नीबु पेड के ऊपर गिर गया था । तब उसे बोला की पेड को नही काटे बाडी में लगे नीबु के पेड को नुकसान पहुचा दिये, इतने में अजय टोन्ड्रे अनिल टोन्ड्रे जग्गु टोन्ड्रे ने एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच कर गाल एवं पीठ को हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। लडाई झगडा होते देख मॉ देवकुवर निराला छुडाने आयी तो उसके साथ भी वे लोग गंदी गंदी गाली गलौच कर धमकी देते हुये मां को जग्गु टोन्ड्रे ने बांस के डण्डा से मारपीट किया है । मारपीटकरने से गाल,पीठ में एवं मां के कमर व हाथ में चोट आया है । घटना के बारे में गांव के सरपंच को बताया । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























