सिघोडा:हाथ थप्पड एवं डंडा से यूवक की पिटाई मामला दर्ज

सिघोडा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत हाथ थप्पड एवं डंडा से मारपीट का मामला सामने आया है।माधव साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम चारभांठा में रहता है कक्षा 12 वीं तक पढाई किया है, खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 13/05/2026 के प्रात: करीबन 10:30 बजे तक सेमलमुडा तालाब के पास अपने खेत में पंप से पानी पला रहा था। इसी दौरान रात्रि में जगने के कारण सो गया था। उसी समय आरोपीगण एक राय होकर गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ थप्पड एवं डंडा से मारपीट किये, मारपीट करने से बांए कान से खुन निकल रहा था एवं ,पीट, दाहिने हाथ में चोंट लगा है। घटना को गांव के गजानंद साहू एवं देवानंद साहू देखे तथा बिच बचाव किये है। डायल 112 को फोन करने पर घटना स्थल पर डायल 112 आने से ईलाज कराने हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये थे। डॉक्टर द्वारा कान व दाहिने हाथ में आई चोट का ईलाज कराने हेतु जिला अस्पताल महासमुंद रिफर किया गया था। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।































