सिघोडा:बराबरी कर रहे हो कहकर डंडे से पिटाई

सिघोडा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट का मामला सामने आया है। ललिता मुण्डा ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद का निवासी है। मजदुरी काम करती है 07 बच्चे है। दिनांक 13.02.2025 को रात्रि 08:30 बजे लडकी आरती उम्र 12 साल की मोहल्ले में रोजाना की भांति खेलने गयी थी खाना खाने के लिए बुलाने पडोस के गंगा मुण्डा के घर पता करने गयी थी वापस आ रही थी रास्ता में अपने घर के पास पहुंची थी तभी गंगा मुण्डा मोटर सायकल से घर जा रहा था देख कर बोला कहा गयी थी तब बोली लडकी आरती घर में नही है जिसे पता करने तुम्हारे घर से आ रही हूं इतने में गंगा मुण्डा बोलने लगा ज्यादा बच्चा क्यो पैदा कर ली है गली गली में ढुंढ रही हो तब बोली बच्चा मैं पैदा कि हूं मैं पालन पोषण कर रही हूं तुमको क्या करना है इतने में गंगा मुण्डा गंदी गंदी गाली देकर मुझे बराबरी कर रहे हो कहकर पास में पडे डंडा से मारपीट किया है बचाव बचाव करके चिल्लाई तो बोल रहा था आज तुमको जान से खत्म कर दुंगा यहा बचाने वाला कोई नही है कहकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट कर रहा था जमीन में गिर गयी थी किसी तरह जान बचाकर घर जाकर घटना की बात अपने पति को बताई । मारपीट करने से बांये हाथ एवं बांये जांघ में चोट आई है दर्द हो रही है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























