सिंघोडा
सिंघोडा:नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज

सिंघोडा। थाना क्षेत्र के ग्राम सरगुनाभांठा निवासी रूपानंद बरिहा ने अपने नाबालिग पुत्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी के अनुसार उनका 16 वर्षीय पुत्र चुमन बरिहा दिनांक 08 मई 2026 की सुबह घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया। परिजनों ने रिश्तेदारों एवं आसपास के गांवों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
बताया गया कि नाबालिग अपने साथ मोबाइल फोन भी लेकर गया है। परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उसे भगाकर ले जाया गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1































