महासुमंद

महासमुंद:नगरपालिका के सामने दो बाइकों में भिड़ंत, खिलौना दुकानदार घायल

 

महासमुंद। शहर के नगरपालिका कार्यालय के सामने एनएच-353 मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार संतोष पटेल घायल हो गए। उनके बाएं पैर और सिर में चोट आई है। घायल का जिला अस्पताल महासमुंद में उपचार कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद के नयापारा वार्ड क्रमांक 7 स्थित संतोषी मंदिर के पास निवासी संतोष पटेल पुलिस पेट्रोल पंप के पास खिलौने की दुकान लगाते हैं। 16 अक्टूबर 2026 को वह अपनी टीवीएस एक्सल मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 MY 5370 से दुकान लगाने के लिए घर से निकले थे। शाम करीब 4:45 बजे जब वह नगरपालिका कार्यालय के सामने एनएच-353 मार्ग पार कर रहे थे, तभी बरोंडा चौक की ओर से आ रही ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 14 MS 2394 के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।

हादसे में संतोष पटेल के बाएं पैर और सिर में चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया जा चुका था। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। घटना को आसपास मौजूद लोगों द्वारा देखे जाने की बात कही गई है। घायल के परिजन ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!