बसना

भंवरपुर:आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचे किशोर पर चाकू से हमला

भंवरपुर। महासमुंद जिले के भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पुरुषोत्तमपुर में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे 17 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चनाट निवासी यश पटेल (17 वर्ष) 19 अक्टूबर 2026 की रात पुरुषोत्तमपुर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने गया था। वहां उसकी मुलाकात ग्राम ढालम निवासी यतार्थ पटेल से हुई। दोनों कार्यक्रम देख रहे थे, तभी वहां हंगामा होने लगा। इस दौरान कुछ लोग यतार्थ पटेल के साथ मारपीट करने लगे। यश पटेल बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोप है कि ग्राम पुरुषोत्तमपुर निवासी प्रेमप्रकाश साहू, राज चन्द्राकर और उनके अन्य साथियों ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान राज चन्द्राकर ने जेब से चाकू निकालकर हमला करने का प्रयास किया। बचाव करते समय यश के बाएं हाथ की कलाई में चोट आई। मारपीट में उसके शरीर में भी दर्द होने की बात कही गई है। घटना की जानकारी उसने फोन पर अपने पिता को दी, जिसके बाद उसके पिता ने डायल 112 को सूचना दी। शिकायत में पवन साहू, टिकेश्वर साहू और डिगेश्वर साहू पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। वहीं, घटना के दौरान जयलाल कर्ष निवासी ग्राम गड़गांव को भी चोट आने का उल्लेख किया गया है।

मामले में थाना बसना के अंतर्गत चौकी भंवरपुर पुलिस ने प्रेमप्रकाश साहू, राज चन्द्राकर, पवन साहू, टिकेश्वर साहू और डिगेश्वर साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 118(1), 191(2) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!