बसना

बसना:पुरानी बात को लेकर विवाद, युवक के सिर और पैर पर डंडे से किया हमला

 

बसना। ग्राम देवरी में पुरानी बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार, गांव के गौठान के पास आरोपी ननकी लाल खूंटे ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर और पैर में चोट आई है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा नवमीं तक पढ़ा है और खेती-किसानी का काम करता है। घटना के दिन वह अपने ससुराल से पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गौठान के पास उसने गांव के ननकी लाल खूंटे को अपने दिवंगत पिता संत राम मिरी के संबंध में पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए सुना। जब उसने अपने पिता को गाली देने से मना किया, तो आरोपी ने उसके साथ मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने अपने दाहिने हाथ में रखे बांस के डंडे से युवक के सिर और दाहिने पैर में घुटने के नीचे वार किया। मारपीट से उसके सिर और पैर में चोट आई तथा खून निकलने लगा। घटना के दौरान पीड़ित के ससुर शोभन खूंटे, मां गनेशी बाई मिरी और सदानंद मिरी ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपनी पत्नी छिबई मिरी को भी दी। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!