महासुमंद

महासमुंद:तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बैंककर्मी घायल

महासमुंद। वार्ड क्रमांक 13 पंजाबी पारा निवासी एक बैंककर्मी 27 सितंबर को अपनी माता गुरदीप कौर के साथ आई-20 कार क्रमांक CG 08 AP 7992 से महासमुंद से रायपुर जा रहे थे। सुबह करीब 11:30 बजे एनएच-353 पर बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से आ रहे अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक CG 04 NY 4700 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए कार को दाहिनी ओर से घसीटते हुए टक्कर मार दी।
हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा बैंककर्मी के दाहिने पैर में चोट आई और कमर में दर्द होने की बात रिपोर्ट में कही गई है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक को वाहन सावधानी से चलाने की बात कहने पर उसने कथित रूप से अश्लील गाली-गलौज की। घटना के प्रत्यक्षदर्शी उनकी माता गुरदीप कौर एवं मुकेश साहू बताए गए हैं। पुलिस ने मामले में धारा 125(ए), 281 एवं 296 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!