महासमुंद: अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी

महासमुंद. आरक्षी केद्र में श्रीमती शिवानी बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वार्ड नं 25 स्वीपर कालोनी महासमुन्द मे रहती है कक्षा 05वी तक पढी है नगर पालिका में सफाई कर्मचारी हैं। दिनांक 18.09.23 के रात्रि 10.00 बजे करीब मोहल्ले में कुछ समाजिक मिटिग हो रहा था, अपने घर के पास दीदी गुंजा ,सपना और कस्तुरी बघेल के साथ खडे होकर आपास में बातचीत कर रहे थे कि उसी समय बडी मां का लडका मनोज कुमार रिस्ते मे भाई लगता है शराब पीकर आया और दीदी गुंजा को गाली गुप्तार करने लगा तो गाली देने से मना की तो तुम मुझे मना करने वाली कौन होते हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ झापड से मारपीट किया तथा बांये हाथ के कलाई के पास दांत से काट दिया जिससे हाथ के कलाई मे चोट लगा है। मारपीट देख सपना बघेल बीच बचाव करने आयी तो उसे भी अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना को वहा पर उपस्थित लोग कस्तुरी बघेल, गुंजा बघेल, सपना बघेल एवं सरस्वती बघेल देखे सुने व बीच बचाव किये है आम जगह पर गंदी गंदी गाली सुनने मे बहुत खराब लगा। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























