सरायपाली

सरायपाली:NH-53 पर खड़ी कार को दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, बलेनो क्षतिग्रस्त

सरायपाली। सरायपाली-बैतारी मार्ग पर नेशनल हाईवे NH-53 में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। वाहन चालक द्वारा बलेनो कार को टक्कर मारने की शिकायत पर थाना सरायपाली में धारा 281 BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
शिकायत के अनुसार मनोज कुमार पटेल 6 सितंबर की शाम अपनी बलेनो कार क्रमांक CG 06 GS 9582 से सरायपाली से बैतारी की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ा कर लघु विश्राम के लिए वाहन से नीचे उतरे। इसी दौरान करीब शाम 7.30 बजे वाहन क्रमांक MH20GC9398 के चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में बलेनो कार क्षतिग्रस्त हो गई।
मनोज कुमार पटेल ने थाना सरायपाली में लिखित शिकायत देकर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने धारा 281 BNS के तहत मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!