सरायपाली:कॉलेज जाने निकला 20 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुम इंसान रिपोर्ट

सरायपाली। ग्राम टांगर निवासी 20 वर्षीय सुरेश पटेल के लापता होने का मामला सामने आया है। वह 5 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे ग्राम मुंधा स्थित घर से वीरेन्द्र बहादुर शासकीय कॉलेज जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा।
परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन सुरेश का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उसके पिता गणेशराम पटेल ने 7 सितंबर को थाना उपस्थित होकर गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 79/2026 कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सुरेश पटेल का हुलिया गोरा रंग, लंबा चेहरा, करीब 5 फीट 6 इंच ऊंचाई, काले बाल और सामान्य शरीर है। घटना के समय वह हरे रंग की जींस और सफेद शर्ट पहने था। सुरेश बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और हिंदी व छत्तीसगढ़ी भाषा बोलता है। वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AJ 6748 और मोबाइल साथ लेकर कॉलेज के लिए निकला था। मोबाइल बंद बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में नियमानुसार विवेचना शुरू कर दी है।





























