सरायपाली

सरायपाली:शिक्षक के घर छह माह में लाखों की चोरी जानिए डिटेल्स

सरायपाली। सागर स्टेट वार्ड क्रमांक 10 निवासी शिक्षक होमराज चौधरी ने अपने घर में पिछले करीब छह महीनों के दौरान हुई चोरी के मामले में सरायपाली थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने घर में रसोइया के रूप में काम करने वाली पूजा दास पर चोरी में शामिल होने का संदेह जताया है।
शिकायत के अनुसार, 24 अगस्त से 28 अगस्त 2026 के बीच घर में चोरी की जानकारी होने के बाद शिक्षक ने घर में रखे सामान की जांच की। उन्होंने बताया कि रसोइया पूजा दास द्वारा कथित तौर पर महंगे सामान खरीदे जाने तथा 27 अगस्त को उनकी अनुपस्थिति में ऊपर के कमरे की चाबी लेकर अंदर जाने और कैमरे का बटन बंद करने से उनका संदेह और गहरा हुआ।
28 अगस्त को आलमारी की जांच करने पर सोने के आभूषण और नकदी गायब मिले। शिकायत में करीब 1.80 लाख रुपये के सामान की चोरी का उल्लेख किया गया है। इसमें करीब 6 ग्राम की सोने की लटकन, 3 ग्राम की सोने की अंगूठी, पुश्तैनी चंपाकड़ी माला के दो फूल करीब 2.50 ग्राम, 50 हजार रुपये नकद, गोल्ड पॉलिश चेन तथा एक मोबाइल फोन शामिल है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर सामान की खोजबीन एवं उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!