खल्लारी

खल्लारी:पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, टंगली से सिर पर किया वार

महासमुंद/खल्लारी। थाना खल्लारी क्षेत्र के ग्राम सिंघी में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार 6 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे पुरेन्द्र साहू और उसके बेटे दुर्गेश साहू द्वारा शिकायतकर्ता के घर के सामने गली में गाली-गलौज की जा रही थी। मना करने पर दोनों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
शिकायतकर्ता के मुताबिक विवाद के दौरान दुर्गेश साहू ने टंगली से उसके सिर के पीछे वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई। आरोप है कि दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान शिकायतकर्ता की पत्नी पार्वती साहू, मां सुखम बाई साहू और साला गणेश राम साहू मौके पर मौजूद थे।
शिकायत के आधार पर थाना खल्लारी पुलिस ने पुरेन्द्र साहू एवं दुर्गेश साहू के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!