खल्लारी :रात 1 बजे घर से निकली 21 वर्षीय युवती लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

खल्लारी। ग्राम जोरातराई निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय पुत्री कु. खमलेश्वरी ध्रुव के लापता होने की रिपोर्ट थाना खल्लारी में दर्ज कराई है। पिता के अनुसार युवती 7 सितंबर की रात करीब 1 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 11 सितंबर को पिता ने थाना खल्लारी पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार लापता युवती की लंबाई करीब 5 फीट, चेहरा लंबा, बाल काले, रंग गोरा और शारीरिक स्थिति सामान्य है। घटना के समय उसने भूरे रंग का शूट, कान में बाजारू खिनवा और नाक में बाजारू फुल्ली पहनी थी। उसके दाहिने हाथ में अंग्रेजी में “KD” लिखा है। युवती कक्षा 8वीं तक पढ़ी है तथा हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा जानती है।
सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।





























