बागबाहरा

बागबाहरा:तेज रफ्तार ब्रेजा की टक्कर से बाइक सवार की मौत पुलिस ने दर्ज किया मामला

बागबाहरा। झलप-बागबाहरा रोड पर ग्राम कस्तूरबोड़ मैदान के सामने तेज रफ्तार ब्रेजा कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में बागबाहरा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 281, 125(A) एवं 106(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक देवेन्द्र दीवान (25 वर्ष), निवासी ढेबा बारनवापारा, थाना राजादेवरी, जिला बलौदाबाजार था। घटना 9 अगस्त 2026 को करीब शाम 4:30 बजे हुई। देवेन्द्र अपने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GX 9809 पर देवांशु दीवान एवं युवराज दीवान के साथ सवार था। इसी दौरान ब्रेजा कार क्रमांक CG 04 NC 4846 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को चोटें आईं।
घायल देवेन्द्र को उपचार के लिए चंडी अस्पताल बागबाहरा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 47/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत कायम कर जांच की। मर्ग जांच में दुर्घटना के लिए ब्रेजा कार चालक की लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!