बागबाहरा

बागबाहरा:मकान में दरवाजा तोड़कर घुसे जेठ, सामान बाहर फेंककर महिला से मारपीट

बागबाहरा। ग्राम घुचापाली कला में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद के बाद एक महिला से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में सुमन बाई पति संतोष चंद्राकर (42) ने बताया कि उसके सास-ससुर ने अपने घर और खेत की संपत्ति का आधा-आधा हिस्सा उसके पति संतोष चंद्राकर और जेठ मोहन चंद्राकर के बीच बांटा है। वह अपने परिवार के साथ अपने हिस्से के मकान में रहती है।
शिकायत के अनुसार 8 जुलाई को जेठ मोहन चंद्राकर, पंकज चंद्राकर और राजकुमार चंद्राकर ने उसके घर के कमरे की दीवार को जबरदस्ती तोड़कर दरवाजा बना लिया और वहां रहने की बात कही। इस मामले में 11 जुलाई को गांव में पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन आरोपितों ने पंचायत की समझाइश नहीं मानी।
इसके बाद 21 जुलाई को सरपंच के साथ थाना बागबाहरा पहुंचकर शिकायत की गई। दोनों पक्षों के बीच ग्राम प्रमुखों की मौजूदगी में दरवाजा बंद करने और भविष्य में विवाद नहीं करने को लेकर आपसी राजीनामा हुआ था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बावजूद दरवाजा बंद नहीं किया गया।
11 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे आरोपितों ने फिर उसके कमरे का सामान परछी में फेंक दिया और घर में घुस गए। विरोध करने पर ईंट फेंककर मारपीट की, जिससे उसके माथे में चोट आई। आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को पिंकी ध्रुव और जालो नायक द्वारा देखना-सुनना बताया गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!