बागबाहरा:तुम रोज यहां आकर खेलते हो कहकर पिटाई

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर पत्थर से मारपीट का मामला सामने आया है। रूखमणी बघेल ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्र 10 नवागांव थाना बागबाहरा जिला महासमुंद की रहने वाली है ,रेजा मजदूरी की काम करती है। अपने देवर यशवंत बघेल की स्वर्गवास होने पर उसके पुत्र रोहन बघेल को गोद लिया है और उसका पालन पोषण ,पढाई लिखाई करा रही है। वर्तमान में रोहन का उम्र 10 वर्ष है। दिनांक 23/05/2025 को सुबह 06.00 बजे रेजा मजदूरी काम करने गयी थी काम से वापस शाम 06.30 बजे घर आयी तब पुत्र रोहन बघेल ने बताया कि घर के पीछे बरगद पेड़ में शाम 06.00 बजे अपने साथीयो के साथ खेल रहा था उसी समय रामेश्वरी जगत आया और गंदी गंदी गाली गलौच करने लगी कि तुम रोज यहां आकर खेलते हो कहकर पत्थर से मारा जिससे सिर में चोंट लगा है तब देखी पुत्र के सिर में चोंट लगा था , पुत्र रोहन बघेल को रामेश्वरी जगत द्वारा गाली गलोच कर पत्थर से मारपीट किया है जिससे सिर खुन निकल रहा था तब अपने पति के साथ ईलाज हेतु सरकारी अस्प्ताल बागबाहरा लाये ईलाज कराये बाद थाना बागबहारा आकर रिपोर्ट दर्ज करायी । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























