बागबाहरा

बागबाहरा: गाली गलौज कर धारदार हथियार से किया वार

बागबाहरा । आरक्षी केंद्र अंतर्गत धारदार हथियार से मारपीट करने का मामला सामने आया है।छन्नू चक्रधारी  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बिराजपाली चौकी बुन्देली थाना तेन्दूकोना जिला महामसुन्द का निवासी है, । दिनांक 06.04.2026 के 12:00 बजे में शासकीय शराब दुकान बागबाहरा के पास दीपक चन्द्राकर के आहता (चखना दुकान) में अपने दोस्त मोनेश यादव और उसका छोटा भाई विनोद यावद के साथ दुकान में सामान बेचने में उनका सहयोग कर रहा था तभी गणपत निषाद आया सिगरेट मागने लगा मेरे द्वारा 15 रूपये वाली सिगरेट है बोलने पर वह बिना सिगरेट लिए वहां से चला गया कुछ देर बाद गणपत निषाद आया और सिंगरेट के लिए 50 रूपये दिया था तुम वापस नही किये हो कहकर  अश्लील गाली गलौच करने लगा  स्वयं के द्वारा तुम लोग पैसा नही दिये हो चाहो तो सीसीटीवी फुटेज देख लो बोलने पर मोनेश यादव द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहा था तभी गणपत अपने पास रखे धारदार लोहे का हथियार निकालकर मारने वाला था जिसे देख मोनेश उसे धक्का दिया तो वह कुछ दूर में गिर गया और उसके पास रखे धारदार हथियार से उनके कान के पास चोट आया तो मोनेश यादव गणपत निषाद को समझाकर व उसे 50 रूपये देकर वहा से जाने को कहा तो वह वहा से चला गया कुछ देर बाद गणपत निषाद अपने साथ अपने दोस्त आकाश निषाद, अर्जुन गोस्वामी, व अन्य दोस्तो के साथ हम लोगो को मारने के लिए घारदार हथियार लेकर पुरी तैयारी के साथ आया और  स्वयं को मारने लगा जिसे देख मोनेश यादव बीच करने आय तो गणपत निषाद, अर्जुन गोस्वामी व उनके साथी द्वारा धारदार हथियार लेकर जान से मार देंगे कहकर मोनेश यादव को दौड़ाकर मोनेश यादव के पीठ में घारदार लोहे के हथियार से कई बार वार किया और वहां से सभी भाग गये। मारपीट से दाया गाल व गले के नीचे तथा मोनेश यादव के पीठ, दाया भुजा, बाया कंधा,पेट मे चोट आया है  मारपीट की घटना को सागर यादव, अनुराग साव, दुकान के मालिक दीपक चन्द्राकर को बताये  विनोद यादव मोटर सायकल से सरकारी अस्पताल बागबहारा लेकर आये। डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद मोनेश यादव को महासमुन्द रिफर कर दिया और स्वयं को तुरंत छुटटी दे दिया। पुलिस ने 109-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!