बागबाहरा

बागबाहरा : अस्पताल में खड़ी बाईक चोरी मामला दर्ज

बागबाहरा (काकाखबरीलाल). पुलिस ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम देवरी थाना कोमाखान का रहने वाला है । खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 12/12/2022 को सुबह करीब 10:00 बजे उनके बडे भाई धनाऊ राम पुरेना के ड्रीम युगा मोटर सायकल क्रमांक CG 04JF 2314 से म वह और उनके भतीजा पंकज पुरेना के साथ बहु लक्ष्मी पुरेना की नसबंदी कराने शासकीय अस्पताल बागबाहरा आये थे। शासकीय अस्पताल बागबाहरा के परिसर में ड्रीम युगा मोटर सायकल क्रमांक CG 04 JF 2314 का हेण्डल लाक कर खडी कर बहू लक्ष्मी पुरेना की नसबंदी कराने अस्पताल के अन्दर गये थे। मोटर सायकल दिन भर जहां पर खडी किये थे वहां पर थी। रात्रि करीब 07:55 बजे लोग खाना खाकर अस्पताल के बाहर आकर निकले, देखे तो मोटर सायकल क्रमांक CG 04 JF 2314 वहां पर नही था। आसपास पता तलाश किये कहीं पता नही चला। ड्रीम युगा मोटर सायकल क्रमांक CG 04 JF 2314 ग्रे कलर का जिसका इंजन नम्बर JC58E1164713 चेचिस नम्बर ME4JC583MC8164851 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीब 20000 रूपये को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हैण्डल लाक को तोडकर चोरी कर ले गया पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!